Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर भागने वाला गिरफ्तार

डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर भागने वाला गिरफ्तार

अयोध्या। मासूम बच्ची को उठाकर भागने का प्रयास करने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। नगर कोतवाली के राठहवेली में एक युवक द्वारा मॉ की गोद से मासूम बच्ची को लेकर भागने का प्रयास किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के राठहवेली मोहल्ले में एजाज अहमद की डेढ़ वर्षीय पुत्री को एक युवक लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों के द्वारा थोड़ी ही दूरी पर दौड़ा कर उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा बुझा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की पहचान अंकित तिवारी पुत्र दिलीप कुमार तिवारी निवासी लोकापुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर के रूप में हुई है। आरोपी पर 364/511 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments