Friday, March 6, 2026
HomeNewsतीरंदाजी श्री राम चंन्द्र से जुडा है इसलिए अयोध्या में किया जा...

तीरंदाजी श्री राम चंन्द्र से जुडा है इसलिए अयोध्या में किया जा रहा है आयोजन – अजय गुप्ता


◆ 25 नवंबर से जीआईसी के मैदान में शुरू होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता


अयोध्या। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में 25 नवंबर से तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। जिसमें देश के राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज भाग लेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन में केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि होंगें।

                        प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए उप्र तीरंदाजी महासंघ के महासचिव अजय गुप्ता ने कहा तीरंदाजी खेल नही एक विद्या है। अयोध्या में श्री राम का दिव्य मंदिर बन रहा है। तीरंदाजी श्री राम चंन्द्र से जुड़ा हुआ है। इसलिए इसका आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है। धर्नुविद्या के आयोजन से आध्यात्म और संस्कृति के वैभव शिखर पर राम की नगरी अयोध्या को पुर्नस्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

उन्होनें बताया कि प्रतियोगिता में 35 स्टेट व 8 यूनिट की टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें 428 पुरूष प्रतिभागी तथा 338 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है। रिकर्व, कंपाउंड ओर इंडियन राउंड के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता को देखने के लिए अयोध्या के स्कूलों बच्चों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री के आगमन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में ज्योति सुरेखा, तरूणदीप राय, जयंत तालुदार, डोला बनर्जी, बोम्बायला देवी, राहुल बनर्जी, प्रवीण जाधव जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल होगें।

इस दौरान उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के ज्वाईट सेक्रेटी योगेन्द्र राणा और ओलंपियन सत्यदेव और यूपी टीम के कोच विकास शास्त्री, अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी विश्वास आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments