Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधान मंत्री आवास के लिए 149 को प्रदान की गई स्वीकृति

प्रधान मंत्री आवास के लिए 149 को प्रदान की गई स्वीकृति

किछौछा अम्बेडकर नगर। बसखारी ब्लॉक के डवकरा हाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डिजिटल प्रथम किस्त जारी होने एवं दिव्यांग आवास, प्राकृतिक आपदा, आवास  स्वीकृत पत्र प्रदान करने की सुविधा प्रदान करने हेतु एक मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंवर नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह तथा  अंबेडकर नगर परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद  रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव विनय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को विकासखंड अधिकारी अनुपम सिंह ने  पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर द्वारा मुख्यमंत्री/ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जा रही राशि के तहत आवास निर्माण मानक के अनुसार बनाने के बारे में जानकारी दी गई। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड अधिकारी अनुपम सिंह द्वारा उपस्थित आवास लाभार्थियों को योजना के तहत मिलने वाली राशि के किस्त के बारे में भी जानकारी दी गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंवर नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को आवास पहुचाने की बात कही।इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा 149 लाभार्थियों को  मुख्यमंत्री/ प्रधानमंत्री, दिव्यांग आवास योजना तथा प्राकृतिक आपदा आवास योजना के तहत लोगों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। वहीं स्वीकृति पत्र पाने से लाभार्थियों का चेहरा खिल उठा। उक्त कार्यक्रम में जल्लापुर प्रधान प्रदीप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रुद्र प्रताप उपाध्याय, समाजसेवी के सी सिंह, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव के साथ साथ भारी संख्या में आवास लाभार्थी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments