Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले में नवचयनित लेखपालों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

जिले में नवचयनित लेखपालों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र


अयोध्या । जिले के नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। जिले के चयनित 103 लेखपालों में 50 को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिए गए। अन्य को कलेक्ट्रेट सभागार में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त व जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र दिए।

        इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग प्रशासन की रीढ़ है और लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़ होता है। सभी लाभार्थीपरक योजनाओं का लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव रीढ़ होते हैं। सभी योजनाओं में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेखपाल का कार्य जमीनी स्तर का कार्य है, जिसे सभी लेखपाल बेहतर ढंग से पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ करें। सभी लाभार्थीपरक योजनाओं की अच्छी जानकारी रखें। इस हेतु योजनाओं को पढ़े और प्रत्येक लाभार्थी परक योजना के पात्रता की शर्तों/योग्यता व आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी रखें। विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदनकर्ताओं के आवेदनों का नियमानुसार का ससमय निराकरण करने के साथ ही ऐसे पात्र व्यक्ति जिन्होंने आवेदन नहीं किया हो अथवा उन्हें योजना की जानकारी नहीं है को योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें उनकी पात्रता श्रेणी में आने वाले योजनाओं से लाभान्वित कराएं। इससे आप अधिक से अधिक जरूरतमंद अर्थात गरीब की मदद कर पाएंगे यही जीवन की सतर्कता है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक लेखपाल एवं कर्मचारी को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर सदुपयोग करने को कहा।

    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा, तहसीलदार सोहावल विनोद कुमार चौधरी सहित नव चयनित लेखपाल उपस्थित  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments