Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर अयोध्या पहुंची अपना दल कमेरावादी के...

स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर अयोध्या पहुंची अपना दल कमेरावादी के अध्यक्ष कृष्णा पटेल


◆ अनुप्रिया पटेल डा. सोनेलाल के नाम पर खा रही है मलाई – कृष्णा पटेल


अयोध्या। अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल शुक्रवार को अयोध्या पहुंची। जहां सर्किट हाउस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व हाई कोर्ट अधिवक्ता रामशिला पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

अपना दल के स्थापना दिवस के तैयारियों को लेकर कार्यकताओं से सम्पर्क के लिए अयोध्या पहुंची कृष्णा पटेल ने अपनी पुत्री व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना है अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री हैं और डॉ. पटेल के नाम पर मलाई खा रही हैं। अयोध्या सोने लाल पटेल की कर्मभूमि है। 14 फरवरी 1999 को डॉ. सोने लाल पटेल ने लाखों लोग के बीच में बौद्ध धर्म अपनाया था। उस कार्यक्रम में दलाई लामा भी उपस्थित थे। उनके लिए कम से कम अनुप्रिया पटेल को एक बौद्ध मठ बनाना चाहिए था। कोई संग्रहालय बना चाहिए था। लेकिन अनुप्रिया पटेल ने ऐसा कुछ नहीं किया।

संपत्ति विवाद पर उन्होनें कहा कि वो सोनेलाल पटेल की अर्जित की हुई संपत्ति है, उसको कोई हड़प नहीं सकता। मेरी इच्छा जिसको देने की होगी मैं उसको दूंगी। मेरी इच्छा नहीं होगी तो मैं किसी को नहीं दूंगी। जहां पर पार्टी की बात होती है। वहां पर संपत्ति की बात नहीं होनी चाहिए। संपत्ति अलग चीज है पार्टी अलग चीज है। पार्टी डॉक्टर सोनेलाल पटेल की विचारधारा से जुड़ी हुई है। जो प्रॉपर्टी है वह अलग है।

लखनऊ में कृष्णा पटेल पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मना रही है। आज पुराने कार्यकर्ताओं को सहेजने अयोध्या पहुंची थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments