Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकन्या जन्मोत्सव में अपर्णा यादव ने काटा केक, स्त्री रोग विशेषज्ञों की...

कन्या जन्मोत्सव में अपर्णा यादव ने काटा केक, स्त्री रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने का दिया भरोसा


अयोध्या। जिला महिला चिकित्सालय में गुरुवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन उत्सवपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव रहीं। उन्होंने दो नवजात बच्चियों के साथ केक काटकर बालिकाओं के जन्म का उत्सव मनाया और उन्हें उपहार स्वरूप किट भी वितरित किए।

इस अवसर पर अपर्णा यादव ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी को लेकर उन्होंने सीएमएस और सीएमओ से बातचीत की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों की संख्या में वृद्धि की जाएगी ताकि महिलाओं को बेहतर इलाज मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं में खून की कमी की समस्या को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक तीन महीने में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही गोद भराई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी12 की टैबलेट दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को ‘कन्या सुमंगला योजना’ की जानकारी भी दी गई और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विभा कुमारी, अधीक्षक डॉ. आशाराम सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments