Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरव्हाट्स ऐप ग्रुप पर देश विरोधी टिप्पड़ी करना पड़ा भारी, पुलिस ने...

व्हाट्स ऐप ग्रुप पर देश विरोधी टिप्पड़ी करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जलालपुर अंबेडकर नगर। व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने समेत तमाम अन्य देश विरोधी टिप्पणियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पडताल शुरू कर दिया है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के घसियारी टोला निवासी प्रहलाद शर्मा पुत्र मिठाई लाल शर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि इस्माइलपुर एक्सटेंशन नाम से चल रहे व्हाट्सएप ग्रुप में बीते 23 अक्टूबर को मोहम्मद आजम द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हुए पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट की गई। ग्रुप में ना इंडिया ना भारत ऑनली पाकिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे भड़काऊ पोस्ट किए गए। ऐसे पोस्ट को देखकर तमाम लोगों ने विरोध किया और प्रहलाद शर्मा ने इस कृत्य के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी मोहम्मद आजम के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। इनकी तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद आजम के खिलाफ आईटी एक्ट व 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments