Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमार्ग सही न कराए जाने से नाराज ताजियादारों ने मार्ग पर ताजिया...

मार्ग सही न कराए जाने से नाराज ताजियादारों ने मार्ग पर ताजिया रखकर लगाया जाम


जलालपुर अंबेडकर नगर। मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी मार्ग ना दुरुस्त कराए जाने से नाराज ताजियादारो ने मार्ग पर ताजिया रखकर जाम कर दिया जिससे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मौके पर कोई पुलिस बल भी मौजूद नहीं था। काफी देर बाद पहुंची पुलिस द्वारा मान मनौवल का दौर शुरू हुआ।



प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर का है। इस मार्ग से सुरहुरपुर,मालीपुर करीमपुर तथा अन्य स्थानों से ताजिया निकलते हैं जिस रास्ते से ताजिया निकलता है उस रास्ते को दुरुस्त कराये जाने को लेकर सीएम पोर्टल, जनसुनवाई पोर्टल तथा पीस कमेटी में भी शिकायत की गई लेकिन ना तो ग्राम प्रधान द्वारा और ना ही प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान दिया गया । शनिवार को जब ताजिया दारो द्वारा ताजिया निकाला गया तो रास्ते की बदहाली देख बिफर गए और रास्ते पर ही ताजिया रखकर जलालपुर सुरहुरपुर रोड को जाम कर ग्राम प्रधान व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारा लगाना शुरू कर दिए। मार्ग जाम की सूचना धीरे-धीरे फैलने लगी तो पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे कुछ देर बाद पहुंचे थाना अध्यक्ष प्रेम चन्द द्वारा मान मनोबल का दौर जारी रहा। सूचना पर तहसील अधिकारी व सीओ पहुचे जो जेसीबी मगाकर रास्ते को दुरुस्त कराया गया तब घंटे भर बाद ताजिया उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments