शुक्रवार दिन में हनुमान गढ़ी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लगी हुई थी। कुछ व्यापारी लाइन में घुसकर प्रसाद तथा पानी की बोतल बेंच रहे थे। व्यापारियों का आरोप है कि एक पुलिस अधिकारी ने व्यापारी अजय कुमार की पिटाई कर दी जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद व्यापारियों तथा पुलिसकर्मियों के बीच बहस होने लगी। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर नारेबाजी करने लगे। जिससे विवाद और बढ़ गया। लगभग दो घंटे तक दुकानें बंद रहीं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकाने खोल दी।