Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर आक्रोशित लोग पहुंचे थाने

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर आक्रोशित लोग पहुंचे थाने


अम्बेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के अकबरपुर विधायक द्वारा सनातन धर्म पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुधवार को स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आहत नागरिकों ने अहिरौली थाने में विधायक के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

लोगों का कहना है कि विधायक द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान से सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ग्राम नकटहा के प्रधान महेंद्र सिंह, समाजसेवी शैलेश तिवारी, प्रशांत तिवारी, सुनील कुमार, विकास मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर संबंधित विधायक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उपस्थित लोगों ने कहा कि धर्म के विरुद्ध अभद्र भाषा और बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments