Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश, हिंदू संगठन ने की...

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश, हिंदू संगठन ने की आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। जनपद में सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्रपुर गांव निवासी सुरुचि गौतम ने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

इस प्रकरण को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और एक शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी महिला के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक वर्ग विशेष को अपमानित करने का कृत्य नहीं है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश का हिस्सा है।

शशि प्रकाश वर्मा ने बातचीत में कहा कि एक महिला होकर दूसरी महिलाओं के मान-सम्मान के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। लगता है कि यह महिला किसी असामाजिक तत्व या संगठन से जुड़ी हुई है, जो ब्राह्मण समाज की महिलाओं को बदनाम करने की साजिश कर रही है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि आरोपी महिला को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और यह भी जांच की जाए कि वह किन संगठनों से जुड़ी है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है। फिलहाल, इस मामले को लेकर जिले में ब्राह्मण संगठनों में गहरा रोष व्याप्त है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version