Monday, August 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपैक्स कर्मचारियों की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर होगा मंथन

पैक्स कर्मचारियों की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर होगा मंथन

अम्बेडकरनगर। पैक्स कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर प्रस्तावित आंदोलन को धार देने की तैयारी शुरू हो गई है। प्राथमिक सहकारी ऋण समिति कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से जिले के पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों की आवश्यक बैठक बुलाई गई है। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही पैक्स कर्मचारी आंदोलन-की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
महासंघ के जनपद अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार शुक्ल, महामंत्री जसवंत यादव, संगठन मंत्री दुर्गा प्रसाद पाण्डेय और कोषाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की ओर से जारी सूचना में जनपद के सभी पैक्स सचिव, प्रभारी, आंकिक एवं विक्रेताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक नवीन मंडी सिझौली स्थित खुशहाली हाल में आयोजित होगी। इसमें पैक्स कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार करने और प्रस्तावित आंदोलन को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
महासंघ पदाधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक की सूचना जिला सहकारी बैंक, सहकारिता विभाग के अधिकारियों तथा संबंधित तहसील स्तरीय अधिकारियों को भी भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments