Thursday, October 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक घायल

अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक घायल

आलापुर अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल बाजार में गुरुवार को धान लोड करने के लिए खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में कम्हरिया घाट की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक हवलदार सिंह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर का फ्यूल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।
बभनपुरा गांव निवासी हवलदार सिंह पुत्र विजय नारायण गढ़वल बाजार में धान लोड करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खड़े थे। इसी दौरान कम्हरिया घाट की ओर से आ रहे ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की गति और उसकी अनियंत्रित स्थिति के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद भी चालक ने ट्रेलर नहीं रोका और आगे बढ़ गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर का पीछा किया। पदुमपुर बाजार के पास फ्यूल खत्म होने पर चालक और खलासी ट्रेलर खड़ा कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments