Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशौच करने गए वृद्ध की तालाब में फिसल कर गिरने से मौत

शौच करने गए वृद्ध की तालाब में फिसल कर गिरने से मौत


अम्बेडकर नगर। थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के जोगापुर ग्राम में तालाब के किनारे शौच करने गए 63 वर्षीय वृद्ध की फिसल कर तालाब में गिरने से डूब कर मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार जोगा पुर निवासी परशुराम पुत्र महावीर शनिवार की तड़के  घर से थोड़ी दूर स्थित तालाब के किनारे शौच करने गए थे कि उनका पैर फिसल गया और तालाब में गिर कर डूब गए जिससे उनकी मौत हो गयी।देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू किया और तालाब से परशुराम का शव बरामद किया। घटना के सम्बन्ध थाना इब्राहिमपुर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments