Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुरानी रंजिश में की गई थी बुजुर्ग की हत्या, महिला व एक...

पुरानी रंजिश में की गई थी बुजुर्ग की हत्या, महिला व एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

 अयोध्या। थाना तारुन और एसओजी टीम अयोध्या पुलिस ने 72 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाकर एक बड़ी सफलता अर्जित की है। ग्राम बारा में हुई 65 वर्षीय कर्मराज यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आला कत्ल (बांका और गड़ासा) बरामद कर लिया है। अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे पूंछताछ की जा रही है।

घटना 24 मई की रात ग्राम बारा, थाना तारुन क्षेत्र की है। मृतक कर्मराज यादव, जो गांव के ही ट्यूबवेल पर सो रहे थे, अगली सुबह रक्तरंजित अवस्था में मृत पाए गए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कराई और एसओजी टीम के साथ संयुक्त पुलिस बल गठित किया गया।



पुरानी जमीन विवाद बनी हत्या की वजह


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक कर्मराज ने अभियुक्ता कृष्णावती के ससुर वंशराज से 12 बीघा जमीन अपने नाम बैनामा करा ली थी। पति की मृत्यु के बाद जब कृष्णावती ने हिस्सेदारी की मांग की तो कर्मराज ने इंकार कर दिया। इसी रंजिश में कृष्णावती ने अपने बेटे अरविंद और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।


गिरफ्तार अभियुक्तों में


  1. कृष्णावती ( 50 वर्ष ) पत्नी स्व. रामधीरज, निवासी ग्राम बारा

  2. आलोक तिवारी ( 20 वर्ष ) , पुत्र रामनायक तिवारी, निवासी बनघूसरा बेलगरा


दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका गड़ासा बरामद किया गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। आलोक तिवारी पर पहल से तीन मुकदमें दर्ज है। एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने बताया के पुराने मुकदमों के आधार पर आरोपियों की हिस्टीशीट खोली जाएगी। मामले में गैंगेस्टर की कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments