कनक मैटरनिटी होम एंड ट्रामा सेंटर में कुल्हा, कंधा व घुटना प्रतिरोपण पर जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि जोड़ों की समस्या की शुरुआत हल्के दर्द और अकड़न से होती है। सुबह उठते समय या लंबे समय तक बैठे रहने के बाद चलने में परेशानी, घुटनों या कंधों में जकड़न, सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय दर्द और हल्की सूजन इसके शुरुआती लक्षण हैं। कई बार मरीज इन्हें सामान्य थकान समझकर अनदेखा कर देते हैं।