Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयू.पी. गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

यू.पी. गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


जैतपुर अम्बेडकर नगर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में जैतपुर थाना पुलिस ने यू.पी. गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंट के क्रम में जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आजाद के निर्देश पर उप निरीक्षक रूपेश सिंह ने हमराही कांस्टेबल पवन मिश्रा व कांस्टेबल सौरभ पटेल के साथ कार्रवाई करते हुए ग्राम गोपरीचांदपुर, थाना जैतपुर निवासी गुड्डा यादव उर्फ बजरंगी पुत्र सत्यनारायण यादव को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध यू.पी. गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था, जिसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रूपेश सिंह, कांस्टेबल पवन मिश्रा एवं कांस्टेबल सौरभ पटेल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments