Saturday, May 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआईजीआरएस शिकायत निस्तारण में अंबेडकरनगर पुलिस प्रदेश में फिर अव्वल

आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में अंबेडकरनगर पुलिस प्रदेश में फिर अव्वल


अंबेडकर नगर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। लगातार तीसरे माह फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 में जनपद को प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया गया। अप्रैल 2026 में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद को पूर्ण 135 में से 135 अंक प्राप्त हुए।

पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर शिकायतों की जांच की गई और गुण-दोष के आधार पर मामलों का विधिक निस्तारण कराया गया। समय-समय पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा कर कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए।

आईजीआरएस सेल में प्रभारी उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल पूजा सिंह, मंजू पटेल, कांस्टेबल ललित मोहन यादव, प्रदीप कुमार एवं मनीष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments