Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमल गुप्ता बने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष

अमल गुप्ता बने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष


अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अमल गुप्ता को संगठन का अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह दायित्व सौंपे जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं वैश्य समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने जारी पत्र में कहा कि अमल गुप्ता युवा ऊर्जा, संगठनात्मक क्षमता और समाजसेवा की भावना से परिपूर्ण हैं। उनके नेतृत्व में अवध क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और वैश्य समाज को एकजुट कर जनसेवा के कार्यों को और गति दी जाएगी।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अमल गुप्ता ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। समाज के उत्थान, युवाओं को जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने को उनकी प्राथमिकता रहेगी। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मिली जिम्मेदारी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह वैश्य समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमल गुप्ता संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और समाजहित में सार्थक कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments