Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकानूनगो का घूस लेते कथित वीडियो वायरल

कानूनगो का घूस लेते कथित वीडियो वायरल

जलालपुर अम्बेडकरनगर। हदबरारी के लिए किसान से खुलेआम कानूनगो द्वारा रिश्वत लिया जा रहा है। रिश्वत लेने का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है इसके बावजूद भ्रष्टाचार थमने का नाम नही ले रहा है।इससे पूर्व भी कई कानूनगो का रिश्वत मांगते हुए वीडियो व आडियो वायरल हुआ था। इन सबके के भीतर तनिक भी रिश्वत मांगते हुए भय नही लग रहा है और मुंह मागी रकम वसूली जा रही है। ऐसा ही मामला सम्मनपुर थाना दिवस में पैमाइश के नाम पर कानूनगो का घूस लेने का वीडियो वायरल हो गया है।
जलालपुर तहसील में राज कपूर की तैनाती कानूनगो के पद पर है। तहसील क्षेत्र के शमशुद्दीन पुर गांव निवासी पिंटू वर्मा कई महीने से पैमाइश के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। थाना दिवस से लेकर तहसील दिवस में कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। पैमाइस के नाम पर कानूनगो ने करीब 20 दिन पहले सम्मनपुर थाना दिवस में पिंटू वर्मा से रुपयों की मांग की। पिंटू वर्मा ने कानूनगो को एक हजार रुपए दिए। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। थाना दिवस में एसडीएम व सीओ सिटी की मौजूदगी के बाद भी घूस लिया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर अब विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। अयोध्या समाचार वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता। जब इस सम्बन्ध मे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार से बात करने का प्रयास कियी गया लेकिन बात नही हो सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments