Friday, June 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाग से हरा आम का पेड़ काटने का आरोप, पीड़ित ने दी...

बाग से हरा आम का पेड़ काटने का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के चन्दनपट्टी, अशरफपुर मजगवां गांव में बाग से हरा आम का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सहखातेदार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बिना अनुमति पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

ग्राम चन्दनपट्टी निवासी सती राम वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव स्थित बाग में उनका भी हिस्सा है। आरोप है कि गांव के राम सिंह वर्मा पुत्र देवतादीन वर्मा ने उनकी गैरमौजूदगी में बाग में लगे एक हरे व मोटे आम के पेड़ को चोरी से काटकर गिरा दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर उनके बड़े पुत्र ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गया।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments