Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर लालच देकर युवती को भगाने का आरोप, तीन नामजद पर मुकदमा

लालच देकर युवती को भगाने का आरोप, तीन नामजद पर मुकदमा

0
9
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपनी पुत्री को धन-दौलत का लालच देकर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार उसकी पुत्री जलालपुर-नगपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और पास में किराये के कमरे में रहकर तैयारी कर रही थी। आरोप है कि बीते 3 मई को ऐन्दलपुर चिरैयाडाड़ निवासी अंबुज पुत्र अलगू उसे अपने साथ भगा ले गया।

महिला का कहना है कि आरोपी फोन पर धमकी भी दे रहा है। वह शिव बाबा मंदिर में जबरन शादी कराने की बात कह रहा है और मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने अंबुज के भाइयों धर्मेंद्र व योगेश पर भी घटना में सहयोग करने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई करते हुए जलालपुर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here