Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबोर्ड परीक्षा के पूर्व सारी व्यवस्थाएं हो पूरी–जिलाधिकारी

बोर्ड परीक्षा के पूर्व सारी व्यवस्थाएं हो पूरी–जिलाधिकारी

अंबेडकर नगर । माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के पूर्व जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज सभागार सदरपुर में तैयारी बैठक किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट (संस्थागत व व्यक्तिगत) की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी से चार मार्च तक 119 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांति पूर्ण ढंग से पूरी पारदर्शिता के साथ नकल विहीन सुचिता पूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट/ सेक्टर मजिस्ट्रेट/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। हाई स्कूल की परीक्षा प्रातः सुबह बजे से सवा ग्यारह बजे तक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक होगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या अन्य आई. टी./इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संयंत्र या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, संवाद के अन्य साधन जैसे- ब्लूटूथ ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से पहले पहुंचकर वहां अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ली जाए, साथ ही साथ यह भी निर्देश दीया गया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 2 सीसीटीवी कैमरे ,वॉइस रिकॉर्डर अवश्य लगा होना चाहिए । उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था आदि पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए। सभी केंद्राध्यक्ष परीक्षा के संबंध में जारी हुई गाइडलाइन का पालन करें और परीक्षा नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शुचितापुर्वक संपन्न कराएं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा इस हेतु लगाए गए समस्त अधिकारीगण मौके पर उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments