Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविरजन सिंह हत्याकांड के आरोपी दोष मुक्त

विरजन सिंह हत्याकांड के आरोपी दोष मुक्त


◆ 4 नामजद तथा 2 अज्ञात के विरूद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा


अयोध्या। जिले के मवई क्षेत्र में हुई विरजन सिंह हत्याकांड के सभी आरोपियों को जिला जज द्वारा आरोप मुक्त करते हुए बरी कर दिया गया है। 2019 में विरजन सिंह की हत्या के बाद शव को रख कर प्रर्दशन किया गया था।

आरोपियों के अधिवक्ता सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि 2019 में विरजन सिंह की हत्या में 4 नामजद तथा 2 अज्ञात व्यक्तियों के नाम मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में वासुदेव, शिव प्रसाद, द्वारिका प्रसाद तथा उमेश को नामजद किया गया था। तथा तेज तिवारी तथा तथा प्रवीण को बाद में शामिल किया गया था।  वादी मुकदमा ने बताया था कि हत्या के समय वह साथ में जा रहा था न्यायालय में यह साबित नही हो पाया कि वह साथ में था। घटना किसी ने नही देखी थी। दुश्मनी के कारण इन लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें न्यायालय ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

अधिवक्ता उमेश लोध ने बताया कि 2019 का मामला था जिसमें वादी मुकदमा राजू ने बताया कि घटना के समय मै तथा मेरा भाई निमंत्रण से लौट रहे थे। मामले में पुलिस ने गांव में पूंछतांछ नही की। शव का पंचायतनामा मवई चौराहे पर प्रर्दशन के दौरान भरा गया था। विरजन सिंह आपराधिक किस्म का व्यक्ति था। जिसका आप-पास के जिलों में वर्चस्व था। उसे किसने मारा यह साबित नही हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments