Friday, October 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा अल्का बनीं एक दिन की...

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा अल्का बनीं एक दिन की पुलिस अधीक्षक


आलापुर, अम्बेडकर नगर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बालिका सशक्तीकरण की अनूठी पहल की। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रामनगर की मंडल स्तरीय फुटबॉल विजेता छात्रा अल्का पुत्री मनोज कुमार को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

इस दौरान अल्का ने पुलिस अधीक्षक की भूमिका निभाते हुए पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस पहल के माध्यम से बालिका को नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने का अनुभव प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उनमें महिला सशक्तीकरण की भावना को मजबूत करना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत उठाया गया यह कदम समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments