Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र में निकाली गई अक्षत शोभा यात्रा से...

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र में निकाली गई अक्षत शोभा यात्रा से राम मय हुआ वातावरण

बसखारी अंबेडकर नगर। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के सत्संग प्रमुख श्याम बाबू गुप्ता के नेतृत्व एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता सहित किछौछा, बसखारी के कई संभ्रांत लोगों की मौजूदगी से निकाले गए अक्षत कलश शोभायात्रा से क्षेत्र का वातावरण भक्ति में हो गया। शनिवार को सुबह से ही पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा में शामिल होने के लिए डिवाहरे बाबा रामलीला मैदान में हजारों राम भक्त जुटने लगे।

जिन्हें संबोधित करते हुए सत्संग प्रमुख श्याम बाबू गुप्ता ने पूजित अक्षत कलश एवं अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण पर प्रकाश डाला।तो  नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने आगामी 22 जनवरी को पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को अयोध्या जैसा सजाकर दीपावली जैसा वातावरण तैयार करने की लोगों से अपील की।

संघ के जिला प्रचारक शैलेंद्र,प्रांतीय समरसता प्रमुख राज किशोर , बजरंग दल के जिला संयोजक आलोक चौरसिया,जिला मंत्री विकास मौर्य, जंग बहादुर,भरत लाल गुप्ता, रामकुमार गुप्ता आदि लोगों ने संबोधित किया। इसके बाद रामलीला प्रांगण में जुटे हजारों की संख्या में महिला पुरुष राम भक्तों ने डीजे की धुनों व जय श्री राम के उद्घोष के बीच पूजित अक्षत कलश को लेकर पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा निकाली गई।जो आजमगढ़ रोड मठिया माई मंदिर जाने के बाद पुनः रामलीला प्रांगण बसखारी में आकर समाप्त हुई। जहां पर राम दरबार की सजी झांकियां की पूजा आराधना व प्रसाद वितरण करने के बाद कार्यक्रम को समाप्त किया गया।इस दौरान अभिषेक गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, सभासद सूर्यलाल उपाध्याय,लालमन रावत, निखिल गुप्ता, सोनू अग्रहरी, अंकित गांधी, शिवम साहू,साहिल सोनी, रिंकी गुप्ता, रानी मद्धेशिया सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष राम भक्त प्रेमी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments