Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनमो नमो मोर्चा संगठन द्वारा वितरित किया गया अक्षत चित्र साहित्य

नमो नमो मोर्चा संगठन द्वारा वितरित किया गया अक्षत चित्र साहित्य

आलापुर, अंबेडकर नगर। नमो नमो मोर्चा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्कान शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा के नेतृत्व में श्री राम जन्म भूमि मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में अयोध्या से आए पूजित अक्षत चित्र साहित्य राम भक्तों की टोली के साथ वितरित किया गया। वितरण के दौरान श्री राम  के नारो से पूरा पदुमपुर बाजार गूंज उठा।

लोगों से अपील की गई कि आगामी 22जनवरी को लोग अपने घरों में दीप उत्सव मनाएं। जिसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष नमो नमो मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के दरवाजे पर कलश पूजन किया गया। कलश पूजन और यात्रा में वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत मिश्रा ,जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सन्तोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष भंवर नाथ विश्वकर्मा के साथ जिला सह बौद्धिक प्रमुख  बृजेश सिंह, खण्ड शारीरिक प्रमुख विजय , खण्ड कार्यवाह शैलेंद्र ,खंड प्रचारक सक्षम ,खंड बौद्धिक प्रमुख जय प्रकाश,स्वयं सेवक श्री कांत कन्नौजिया,पवन यादव ,दिनेश गुप्ता ,सूरज यादव,लक्की मिश्रा,अजय निषाद,विनोद टेलर, पत्रकार सिद्धार्थ श्रीवास्तव, पत्रकार पंकज, पूनम ,नेहा,सीमा,रीना कांति देवी के साथ करीब सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments