Monday, July 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहर्षौल्लास के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

हर्षौल्लास के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर ग्राम बुढ़नापुर मोतिगरपुर में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के नेतृत्व में सादगी और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत ‘सोहर’ गाकर पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में क्षेत्र से पहुंचीं महिलाओं एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों को अंगवस्त्र एवं भेंट देकर सम्मानित किया गया। पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को और अधिक मजबूती मिली है।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अर्पित वर्मा, विनोद कुमार कन्नौजिया, संजय मद्धेशिया, फूलचंद वर्मा, इंद्रदेव मौर्य, अशोक कुमार वर्मा, शिखर वर्मा, अजय मद्धेशिया, राज वर्मा, लालबहादुर यादव, विकास यादव, गोपीनाथ वर्मा, मोहम्मद अहमद, अरविंद गौतम, शिवा सिंह, शिव कुमार गौतम, लालता प्रसाद वर्मा, ललित यादव, चांद खां, दिनेश वर्मा, मनीराम बंसल, प्रेमचंद्र, मुसीब, रामकेवल वर्मा, अंबुज बंसल, प्रकाश चंद्र पटेल, बदानी यादव, श्यामधारी यादव, प्रमोद चौरसिया, राकेश वर्मा, डॉ. आत्माराम वर्मा, आदर्श पटेल, सुभाष यादव (प्रधान), दिनेश वर्मा (प्रधान), रणदीप, नितेश कारुष, रवींद्र वर्मा, करीमुल्लाह, सूरज मौर्य, महेंद्र यादव, सेवाराम वर्मा, मोहम्मद वकील, रक्षाराम, विजेंद्र यादव, सुरेश चंद्र वर्मा, पंकज यादव, बखेडू कारुष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments