Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावातानुकूलित सुलभ शौचालय का किया गया उद्घाटन

वातानुकूलित सुलभ शौचालय का किया गया उद्घाटन

अयोध्या । मंदिर निर्माण के बाद बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए अयोध्या स्थित टेढ़ी बाजार में जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड व सीएसआर के द्वारा प्राप्त धनराशि एवं नगर निगम अयोध्या के विशेष सहयोग से निर्मित वातानुकूलित सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक सुलभ शौचालय का उद्घाटन निर्माण विभाग के एक्सइएन एमएन झा और स्वर्गद्वार वार्ड के पार्षद महेंद्र शुक्ला ने किया।

लगभग 45 लाख की कीमत से तैयार इस शौचालय में वातानुकूलित व्यवस्था के साथ दिव्यांगों के लिए बिग आधुनिक व्यवस्थाएं होगी। सुलभ इंटरनेशनल के असिस्टेंट कंट्रोलर प्रवीण सिंह ने बताया कि अयोध्या में बढ़ते पर्यटकों को देखते हुए अयोध्या के टेढ़ी बाजार में सुलभ इंटरनेशनल के द्वारा आधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया है। जो पूरी तरह वातानुकूलित है और दिव्यांगों के लिए भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी अयोध्या में शौचालयों का निर्माण होना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments