Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अहिरौली पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे में चोरी की बाइक बरामद,...

अहिरौली पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे में चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

0

अम्बेडकरनगर। जिले की अहिरौली पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की दोपहर मिझौड़ा के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दबोचा।
गिरफ्तार किए गए आरोपी, अंकित वर्मा पुत्र फत्तेबहादुर वर्मा, निवासी ग्राम मरथुआ सरैंया, थाना अहिरौली, कुलदीप यादव पुत्र स्व. राममूरत, निवासी ग्राम मरथुआ सरैंया, थाना अहिरौली के निवासी हैं। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक गौरव पटेल,हेड कांस्टेबल पवन चतुर्वेदी,हेड कांस्टेबल अभिषेक प्रताप सिंह विसेन, हेड कांस्टेबल गोविन्द नारायण मिश्रा शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version