Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकृषि मंत्री ने किया चार दिवसीय विराट किसान मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन

कृषि मंत्री ने किया चार दिवसीय विराट किसान मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन

अयोध्या। राजकीय इंटर कालेज में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्य्रकम 2022-23 के अन्तर्गत अन्न खेती चार दिवसीय विराट किसान मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही व विशिष्ट अतिथि सांसद लल्लू सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रभारी मंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम का नारा जी-20 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया, जिसके लिए हमारे कृषक बधाई के पात्र है। जिन्होंने भरपूर अन्न उत्पादन कर पूरे देश के लोगों को एवं अभावग्रस्त देशों के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। हमारे देश में किसान को कृषक ही नही अन्यदाता के रूप में दर्जा प्राप्त है। जब भी कोई नई फसल कटती है तो हमारे देश में उसके लिए त्यौहार मनाया जाता है।
सर्वप्रथम विराट मेले में लगाये गये विभिन्न स्टालों का मंत्री के साथ सांसद लल्लू सिंह के साथ विधायकगण, जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, संयुक्त कृषि निदेशक ओमपाल सिंह, उपकृषि निदेशक डा0 संजय त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने अवलोकन किया। मंत्री ने कृषि विभाग अयोध्या की सराहना की। विराट कृषि मेले में बीकापुर विधायक डा0 अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ अन्य पदाधिकारीगण भी इस मेले में उपस्थित थे।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि श्री अन्न की खेती वैज्ञानिक ढंग से करके अपने जीवन में अभूतपूर्व बदलाव ला सकते है। उन्होंने कृषि के विविधीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। मत्स्य पालन, उद्यान, पशुपालन, मधुमक्खी पालन के बारे में कैसे लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए सभी विभागों से समन्वय कर अपनी आय बढ़ा सकते है। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के बारे में श्री अन्न की खेती को महत्व को विस्तार से बताया। उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं को बाजार से जोड़कर लाभ कमाया जा सकता है। पशुपालन के द्वारा अच्छी नस्ल की गाय के द्वारा प्राकृतिक खेती के साथ पशुपालन का व्यवसाय कर लाभ कमाया जा सकता है। मनरेगा से कृषि कार्य को जोड़कर रोजगार सृजन का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि सभी पंचायत भवनों में कृषि विभाग के कृषि साहित्य को अनिवार्य रूप से रखा जाय। किसान मेले में बड़ी संख्या में किसान भाई, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, वैज्ञानिक, कृषि अनुसंधान शाखा के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments