Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिले में करीब 41 लाख पौधरोपण के प्रथम चरण का कृषिमंत्री ने...

जिले में करीब 41 लाख पौधरोपण के प्रथम चरण का कृषिमंत्री ने किया उद्घाटन

0

अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण अभियान 2023 के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 35 करोड़ पौधारोपण के पूर्ति हेतु जनपद में निर्धारित लक्ष्य 41.33 लाख के पौधरोपण के प्रथम चरण का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा सांसद लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रूदौली राम चन्दर यादव, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रमुख सचिव उद्योग, गन्ना विकास व आबकारी/जनपद की नोडल अधिकारी वृक्षारोपण अभियान वीना कुमारी मीना, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, वन संरक्षक अनुरूद्व पांडेय, ज्वाइंट मजिस्टेªट/उपजिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, ज्वाइंट मजिस्टेªट/उपजिलाधिकारी बीकापुर के0के0 सिंह आदि की उपस्थिति में पावन सरयू तट पर राजघाट के निकट नन्दन वन का विधिवत पूजा पाठ करके वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया तथा सभी ने नन्दन वन में पौधे रोपित किये।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण के पवित्र संकल्प में अपनी-अपनी हिस्सेदारी निभानी है। वृक्षारोपण अभियान मंे जनपद अयोध्या को 41.72 लाख का लक्ष्य शासन द्वारा प्राप्त हुआ है, जिसके प्रथम चरण में आज 34.38 लाख पौधों का रोपण सम्पूर्ण जनपद में किया जा रहा है तथा शेष 6.33 लाख पौधों का रोपण द्वितीय चरण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरियाली के साथ साथ जल संरक्षण करने तथा बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने हेतु वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण जरूरी है। भावी पीढ़ी को यदि बचाना है तो वृहद स्तर पर पौधोरोपण करें। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी लोग आज के दिन एक-एक पौधा अवश्य लगायें तथा अपने माता-पिता भाई बहन तथा आसपास के सभी लोग तथा सभी सरकारी कर्मचारी इस अभियान में कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगायें तथा मुख्यमंत्री के पवित्र संकल्प जनसहभागिता के साथ सभी लोग मिल करके पूरा करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग पौधों को रोपित करने के साथ साथ उन्हें बड़े होने तक संरक्षित करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जनपद में आज प्रथम चरण के वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ हुआ है। अभियान के दूसरे चरण में 15 अगस्त को रामपुर हलवारा में स्थित डेढ़ सौ एकड़ भूमि पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि तहसील रूदौली में 80 हेक्टेयर भूमि पर जनपद के पहले जैव विविधता पार्क के निर्माण की शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, शीघ्र ही इसको विकसित करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा तथा इसे भविष्य में एक और जैव विविधता पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार वृक्षारोपण अभियान जनपद में कृषकों को भी उनकी मांग के अनुरूप पर्याप्त पौधे उपलब्ध कराये गये है तथा इस वर्ष पशु पक्षियों एवं जीव जन्तुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये बनीकरण में फलदार पौधे ही अधिक लगाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चें यहां से जाकर प्राप्त पौधों को स्वयं रोपित करें तथा लोगों को पौधरोपण हेतु प्रेरित कर इस अभियान को सफल बनायें। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने से प्रकृति मजबूत होगी। इस अवसर पर मा0 कृषि मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषकों को मिलेट्स यथा सावां, कोदव, बाजरा आदि के बीजों की मिनी किट्स प्रदान की गयी तथा उनके पोषक तत्वों एवं स्वास्थ्यवर्धक गुणों की जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर वृक्ष भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें कृषि मंत्री द्वारा उपस्थित बच्चों को फलदार पौधे वितरित किये गये। अन्त में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बच्चों आदि को वृक्षारोपण अभियान की बधाई देते हुये इस अभियान को सतत बनाये रखने की अपील की। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय द्वारा किया गया, जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version