अयोध्या । अयोध्या एक जनपद ही नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की श्रद्धा का स्थल है। शहरों में रहने वाले ऐसे पर्यटक जो ग्रामीण जीवन के बारे में नहीं जानते वे गांव की परंपराओं संस्कृति और रीति रिवाज में भाग लेकर ग्रामीण जीवन के बारे में जान सकते हैं। महाराष्ट्र कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने वाला पहला राज्य है जहां सतारा, पुणे, नागपुर और नासिक में कई सफल एग्री टूरिज्म केंद्र विकसित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में कृषि का एक मजबूत आधार है और यहां एग्री टूरिज्म को बढ़ावा देकर पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान किया जा सकता है। विश्वविद्यालय शोध प्रशिक्षण, जागरूकता नीति निर्माण और तकनीकी सहायता प्रदान कर किसानों को सशक्त बना सकते हैं। कृषि विश्वविद्यालयों को एग्रो टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित कर सकते हैं जहां छात्र किसान और आम जनता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और वेबसाइटों के माध्यम से किसानों को उनके एग्रो टूरिज्म व्यवसाय के प्रचार प्रसार में मदद कर सकते हैं। भारत में जीडीपी को बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान माताओं और किसानों का है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों को ईमानदारी से कार्य कर अपने संकल्पों को पूरा करना चाहिए। अयोध्या का आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि पहली बार में ही नैक में ए ++ हासिल किया जो सराहना के योग्य है।
