महाकुम्भ स्नान के बाद प्रयागराज से अयोध्या पहुंचा श्रद्धालुओं का सैलाब, रामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

अयोध्या में प्रयागराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन, बस व अपने निजी वाहनों से पहुंचे। निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम के प्रवेश मार्गो के पास आस्थायी पार्किंग के भी इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा स्थायी पार्किंग वाहनों से फुल दिखी। राम मंदिर और हनुमान गढ़ी के बाहर दर्शन को लंबी लाइन दिखी।