Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रेम विवाह के बाद पति व ससुरालियों ने मारपीट कर घर से...

प्रेम विवाह के बाद पति व ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेम विवाह के बाद ससुराल में प्रताड़ना झेलने और मारपीट कर घर से निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री समेत कोतवाली जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि फरीदपुर कोड़रा निवासी बबलू यादव पुत्र रामकरन ने लगभग तीन वर्ष पूर्व उसे प्रेमजाल में फंसाया था। उस समय वह नाबालिग थी और युवक ने बिना विवाह या कोर्ट मैरिज के उसे पत्नी की हैसियत से साथ रखना शुरू कर दिया। दोनों एक साथ रहने लगे और इस बीच उनके एक डेढ़ वर्षीय पुत्र का जन्म भी हुआ।

पीड़िता का आरोप है कि बीते सात जुलाई को उसके साथ बबलू यादव की बहन पूजा यादव, मां ऊषा यादव और एक अन्य परिजन प्रेम यादव ने मिलकर मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। युवती का कहना है कि इस संबंध में उसने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

थाना कोतवाली जलालपुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है, और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता अब अपने बेटे के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही है और न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। मामले ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version