Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या2014 में सांसद बनने के बाद अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास...

2014 में सांसद बनने के बाद अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए प्रारंभ किया गया कार्य – पूर्व सांसद लल्लू सिंह


  • बोले – विपक्ष गुमराह करने की राजनीति को अपना आधार बनाते हुए जनता के सामने गलत आंकड़े प्रस्तुत किए


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व मागदर्शन में अयोध्या को देश के विकसित शहरों में एक बनाने परिकल्पना को साकार स्वरुप दिया गया है। 2014 में सांसद बनने के बाद अयोध्या को उसके वृहद स्वरुप में लाने के संकल्पों को लेकर रणनीति तैयार की गई। अयोध्या के स्वरुप को लोग जानते थे। लेकिन उसकी सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी के बारे में श्रद्धालु व लोग परिचित नहीं थे। जिसको लेकर दिल्ली में 2019 में अयोध्या पर्व के माध्यम से वैश्विक स्तर पर इसको प्रसारित किया गया। जिसका परिणाम आज अयोध्या के सर्वांगीण विकास के रुप में जनता के सामने आया।

              उन्होंने बताया कि 2014 में सांसद बनने के बाद अयोध्या में राममंदिर निर्माण होने को लेकर पयर्टन सुविधाओं के विकास पर कार्य करना शुरु कर दिया गया। जिसमें वृहद स्तर पर जिले के बुद्धजीवियों, संतो व आम जनता से सुझाव लिए गये। जिसके बाद विकास की वृहद रणनीति तैयार की गई। 2015 में अयोध्या से सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कैबिनेट मंत्री नितिन गड़करी ने शिलान्यास किया। 2016 में तत्कालीन पयर्टन व संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के द्वारा विकास की 133 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसी वर्ष अयोध्या से जगदीशपुर फोरलेन का शिलान्यास, तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के द्वारा अयोध्या बाराबंकी जफराबाद रेलवे लाईन का दोहरीकरण, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निर्माण समेत रेलवे की कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह परियोजनाएं अयोध्या के विकास की महज एक शुरुआत थी। जो आने वाले समय में वृहद स्वरुप लेती गयी। जनता के सुझावों के आधार पर 2014 में विकास की डाली गई नींव आज एक इमारत का स्वरुप ले चुकी है।

केन्द्र व प्रदेश सरकार ने परियोजनाओं के माध्यम से अयोध्या में विकास की अभूतपूर्व गाथा लिख दी है। विकास के पथ पर अयोध्या को अग्रसर करने की परिकल्पना में श्रद्धालुओं के साथ यहां के संतो व आम जनता की अपेक्षाओं को समाहित किया गया। इसके लिए केन्द्र सरकार के दो व वर्तमान कार्यकाल एवं प्रदेश सरकार के पिछले व वर्तमान कार्यकाल में संतो व जनता की अपेक्षाओं को निरंतर सम्बंधित विभाग, मंत्रालय के पटल पर रखने का कार्य किया गया। जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। आज अयोध्या आने वाला श्रद्धालु व पयर्टक पिछले कुछ वर्षो के दौरान अयोध्या में हुए परिवर्तन को महसूस कर रहा है व अपने गृह क्षेत्र वापस जाकर इसकी तारीफ कर रहा है।

              उन्होंने बताया कि विपक्ष ने कभी सकारात्मक राजनीति नहीं की। केवल गुमराह करने की राजनीति को अपना आधार बनाते हुए जनता के सामने गलत आंकड़े प्रस्तुत किए। अयोध्या का वैभवशाली व विकसित होना कभी विपक्ष को अच्छा नहीं लगा। विकास के पथ गतिशील अयोध्या के मार्ग पर हमेशा रुकावटे लाने का कार्य विपक्ष ने किया। विपक्ष की इस साजिश का जवाब जनता के बीच किये कार्यो व विकास को लगातार गतिशील बनाते हुए दिया जाएगा। विकास की कोई परियोजना की गति को मंद नहीं पड़ने दिया जाएगा। सभी परियोजनाएं अपने समय पर पूर्ण होंगी व जनता को समर्पित की जाएगी। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं, यहां के संत व जनता की अपेक्षाओं को लगातार आगे पहुंचाया जाएगा। जिससे अयोध्या के विकास में सभी के सुझावों को सम्मलित होने का सिलसिला थमने न पाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments