Friday, March 6, 2026
HomeNewsप्रदेशअवसनेश्वर के बाद लोधेश्वर मेला परिसर में करंट से दो की मौत

अवसनेश्वर के बाद लोधेश्वर मेला परिसर में करंट से दो की मौत


बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के आसानेश्वर से महादेव मंदिर परिसर में पिछले सोमवार को विद्युत करंट से मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई। इस चूक व लापरवाही से प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार मंदिरों में निरीक्षण कर और जांच पड़ताल की। मगर इसके बावजूद रविवार को जिले के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मेला परिसर में लगे पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेवा में रविवार दोपहर करीब तीन बजे महादेवा चौकी के ठीक सामने लगे एक बिजली के पोल में करंट आने से गुलरिहा त्रिलोकपुर निवासी गांव हौसला (30) तड़पने लगे। जिसे देखकर हरिजन बस्ती गोबरहा गांव निवासी संजय (29) बचाव में आए। मगर दोनों करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटनास्थल लगे बिजली के खंभे समीप लंबे समय से जलभराव है। नल का पानी जमा रहता है। करंट फैलने का खतरा हमेशा रहता। उनका आरोप है कि इस समस्या की कई बार प्रधान से शिकायत की। मगर जल निकासी की  व्यवस्था नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग बेहद आक्रोशित हैं। बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बता रहे हैं। घटना समय स्थानीय कपड़ा व्यापारी आनंद अवस्थी की सूझबूझ से काम लिया। तत्काल  बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments