Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पति से फोन पर कहासुनी के बाद महिला ने पिया सिंदूर

पति से फोन पर कहासुनी के बाद महिला ने पिया सिंदूर

0
ayodhya samachar

आलापुर अंबेडकरनगर। थाना आलापुर क्षेत्र के सराय हैबत गांव में पारिवारिक तनाव के चलते एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। मामूली कहासुनी के बाद युवती ने सिंदूर घोलकर पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराने पर महिला का इलाज शुरू किया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सराय हैबत निवासी रामनवल की पुत्री ममता की शादी जलालपुर तहसील क्षेत्र के डीह भियांव गांव निवासी मदनलाल से हुई थी। ममता के पांच संतानें हैं, जिनमें एक बेटा और चार बेटियां शामिल हैं। इन दिनों ममता अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को अपने पति से फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे आहत होकर ममता ने सिंदूर घोलकर पी लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन ममता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचे, जहां अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार राय की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। डॉ. राय के अनुसार, महिला की स्थिति अब स्थिर है और खतरे से बाहर होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना ने एक बार फिर से घरेलू तनाव और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए महिलाओं को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने और संवाद के बेहतर तरीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version