Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालंबे इंतजार के बाद डॉ. भीमराव राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल निर्माण पूर्णता की...

लंबे इंतजार के बाद डॉ. भीमराव राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल निर्माण पूर्णता की ओर


अयोध्या। लगभग दो दशक से अधर में लटकी डॉ. भीमराव राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। वर्ष 2006 में शुरू हुई यह योजना लंबे समय तक ठप रही, लेकिन अब 48.54 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

संकुल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रिकेट स्टेडियम, वीआईपी पैवेलियन स्टैंड, फुट ओवर ब्रिज, हैंडबॉल कोर्ट, सिटिंग स्टेप्स और ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। स्टेडियम की फिनिशिंग का कार्य चल रहा है और जल्द ही इसका हस्तांतरण किया जाएगा। स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं में इस परियोजना को लेकर उत्साह है। उनका कहना है कि अब अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बेहतर सुविधाएं मिलने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

सीएनडीएस परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि पैवेलियन और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। हस्तांतरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments