Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधिवक्ता की उपनिरीक्षक पत्नी का डेंगू से निधन

अधिवक्ता की उपनिरीक्षक पत्नी का डेंगू से निधन

अम्बेडकरनगर। जनपद न्यायालय के अधिवक्ता अंगद मिश्र की पत्नी उपनिरीक्षक 35 वर्षीय गायत्री मिश्रा का डेंगू के चलते निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। गायत्री उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर अयोध्या जनपद में तैनात थीं। तहसील क्षेत्र आलापुर के परमेश्वरपुर गांव निवासी उपनिरीक्षक गायत्री मिश्रा करीब सप्ताह भर पहले बुखार से पीड़ित थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पाया गया कि उन्हें डेंगू हो गया है और प्लेटलेट्स काफी कम है। उपचार के बावजूद उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हो सका। परिजनों ने उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया था, जहां उनका निधन हो गया। घटना की जानकारी गांव पहुंची तो परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, संतकबीरनगर सांसद प्रवीण निषाद, विधायक त्रिभुवनदत्त, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, पूर्व विधायक अनीता कमल, जयराम विमल व वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पांडेय भाजपा नेता अभिषेक चौधरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, भगवान पांडेय, श्याम नाथ शुक्ला, विनय पांडेय सहित कई अन्य नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments