Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जमीन कब्जे व जान से मारने की धमकी का अधिवक्ता ने लगाया...

जमीन कब्जे व जान से मारने की धमकी का अधिवक्ता ने लगाया आरोप

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। महरूआ थाना क्षेत्र के ग्राम हमजापुर पाण्डेय निवासी अधिवक्ता अमर बहादुर उपाध्याय ने विपक्षियों पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थानाध्यक्ष महरुआ को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता का कहना है कि उनके मकान से सटे उत्तरी हिस्से की खाली जमीन पर विपक्षी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर वे घर के अंदर पहुंचे, लेकिन इसके बाद भी विपक्षी वहां तक पहुँचकर धमकी देने लगे। आरोप है कि उन्होंने कहा कि अधिवक्ता को झूठे मुकदमों में फँसाकर जेल भेजा जाएगा और वकालत छोड़ने पर मजबूर कर दिया जाएगा।

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से वह भयभीत और सहमे हुए हैं तथा किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से विपक्षियों के खिलाफ सख्त व वैधानिक कार्रवाई कर उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version