Saturday, November 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबच्चों के विवाद में भिड़े बड़े, स्कूल से बच्चे को लेने गए...

बच्चों के विवाद में भिड़े बड़े, स्कूल से बच्चे को लेने गए अभिभावक पर जानलेवा हमला


◆ गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, बैंककर्मी समेत चाचा को लाठी-डंडों से पीटा; सीसीटीवी में कैद हुई घटना


अयोध्या। बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ों के बीच हिंसक रूप ले लिया। स्कूल से बच्चे को लेने पहुंचे अभिभावक पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिजनों को भी नहीं बख्शा गया। हमले में बैंककर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। बैंककर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर मिश्रौली गांव की है। बताया जाता है कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसी दौरान मनबढ़ों ने अभिभावक और उनके परिजनों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।



आरोप है कि हमलावरों ने बचाव के लिए पहुंचे परिजनों पर भी घात लगाकर हमला किया। घटना में बैंककर्मी और उनके चाचा घायल हो गए। दोनों गद्दोपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और पीड़ित पक्ष के लोग कैंट थाने पहुंच गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments