Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दिव्यांग बच्चों को गोद लेकर आत्मनिर्भर बनाने वाली संस्था की हुई शुरुवात

दिव्यांग बच्चों को गोद लेकर आत्मनिर्भर बनाने वाली संस्था की हुई शुरुवात

0

अयोध्या। दिव्यांगजनों की मदद के लिए द डिवाइन चैरिटेबल ट्रस्ट का मकबरा स्थित एक निजी होटल में उद्घाटन किया गया। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को गोद लेकर उनको स्वावलंबी बनाना और उनके जीवोपार्जन के लिए मदद करना है। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी अमृत राजपाल ने दीप प्रज्वलन के साथ की।
संस्था की सदस्य डा अनामिका मिश्रा ने बताया कि आज द डिवाइन चैरिटेबल ट्रस्ट का शुभारंभ किया गया जिसमें दिव्यांगों बच्चो को गोद लेकर उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके साथ-साथ जो इस संस्था में जुड़े हुए दिव्यांग बच्चे जो तरह-तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं उनको पुरस्कार भी दिया जाएगा। संस्था के सदस्य रेखा राजपाल ने बताया कि इस संस्था में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा देकर उनको स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जाएगा। हमारी सर्व समाज से अपील है कि संस्था को आगे बढ़ाने में मदद करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version