Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर झारखंड बाबा के पर्यटन विकास हेतु मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

झारखंड बाबा के पर्यटन विकास हेतु मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

0

अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अविनाश सिंह के सराहनीय प्रयास से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर में झारखंड बाबा के पर्यटन विकास कार्य हेतु प्रायोजना के लिए उ०प्र० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि० द्वारा उपलब्ध कराये गये आगणन लागत रू0 78.95 लाख के दृष्टिगत उ०प्र० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि० (यू०पी०पी०सी०एल०) को कार्यदायी संस्था चयनित करते हुए अप्रेजल समिति द्वारा आकंलित लागत रू0 77.80 लाख के सापेक्ष प्रायोजना हेतु धनराशि रू0 77.80 लाख (जी०एस०टी० सहित) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति तथा प्रथम किश्त के रूप में रू0 62.00 लाख (रूपये बासठ लाख मात्र) की धनराशि निर्गत किये जाने की कुछ शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन स्वीकृति प्रदान की गई।


जनपद में पर्यटन विकास की है असीम संभावनाएं


अवगत कराना है कि जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जनपद के दरवन झील को पर्यटन स्थल एवं पक्षी विहार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के प्रयास से तहसील अकबरपुर के अंतर्गत दरवन झील के सुंदरीकरण कार्य कराया गया। सभी के द्वारा श्रमदान कर झील की साफ-सफाई किया गया। वर्तमान में भी इसके सैंदरीकरण का कार्य चल रहा है।यह दरवन झील जिले की अकबरपुर तहसील में स्थित एक झील है।अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 300 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली दरवन झील मुख्य रूप से ग्राम पंचायत दरवन, हाथपाकड और चांदपुर जलालपुर क्षेत्र में फैली हुई है। यह एक प्राकृतिक झील है।यह झील विभिन्न क्षेत्रों से पानी एकत्र करने के साथ साथ आसपास ग्रामों के लिए सिंचाई का मुख्य स्रोत भी है। इसके अतिरिक्त सर्दियों के मौसम में इस झील में बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते हैं जो यहाँ की प्रमुख विशेषता है। साइबेरियन पक्षियों के साथ ही अन्य विदेशी पक्षी भी यहाँ देखे जा सकते हैं। इस प्रकार यह झील पशु-पक्षियों के संरक्षण की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।


स्थानीय स्तर पर रोजगार के मिले नए अवसर


जिलाधिकारी के अभिनव प्रयासों से पुंथर झील की साफ सफाई कराई गई।पुंथर झील लगभग 96 बीघे में फैली पुंथर झील में बस्ती-आजमगढ़ हाईवे से सटी हुई है। समिति द्वारा द्वारा लगभग 720 क्विंटल उत्पादन स्थल की रमणीयता को देखते हुए इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया।जिससे मत्स्यपालन के साथ-साथ स्थानीय नाविकों, रेस्टोरेंट, समूह की महिलाओं तथा ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हुई है। इस झील पर पाये जाने वाले सारस पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र हैं।यह झील हाईवे के किनारे स्थित होने के कारण रोजगार के असीम संभावनाएं हैं। इससे ग्राम समाज को वर्तमान में लाखों रुपए की आय हो रही है।


विश्व के मानचित्र पर जनपद का नाम


अयोध्या में श्री राम मन्दिर की स्थापना से आधारभूत संरचना का विकास व पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जनपद में पर्यटन उद्योग सहित कई प्रकार के उद्योगों के पनपने की असीम सम्भावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version