Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्ती, पोकलैंड मशीन से ढहाया गया निर्माण

अवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्ती, पोकलैंड मशीन से ढहाया गया निर्माण


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर बसखारी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने गुरुवार को गिरा दिया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिसमें राजस्व, पुलिस, पीडब्ल्यूडी व नगरपालिका विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवी अहमद निवासी पश्चिम तरफ द्वारा पुल के समीप पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया था। मामले की जांच में राजस्व टीम द्वारा पैमाइश कर निर्माण को चिन्हित किया गया और उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में ही संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अवैध निर्माण हटाया नहीं गया।

इस पर गुरुवार को प्रशासन ने पोकलैंड मशीन लगाकर निर्माण ढहा दिया। उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर सख्ती से हटाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा अब तक 53 अवैध निर्माणों को नोटिस भेजा जा चुका है।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता जयशंकर चौबे, अवर अभियंता अमितेश कुमार, कोतवाल संतोष कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान मौके पर तैनात रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्किल क्षेत्र के सभी थानों की फोर्स भी मौके पर बुलाई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments