Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकाशीराम आवास कॉलोनी में अवैध कब्जेदारों पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी से...

काशीराम आवास कॉलोनी में अवैध कब्जेदारों पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी से मचा हड़कंप


जलालपुर अम्बेडकर नगर। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत उस्मापुर स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों के विरुद्ध शुक्रवार की शाम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ की गई छापेमारी से कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शाम करीब साढ़े छः बजे काशीराम आवास पहुंचे। अचानक हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने वहां रह रहे लोगों के आधार कार्ड की जांच की और उन लोगों को चिन्हित किया जो बिना किसी वैध दस्तावेज के वर्षों से अवैध रूप से कॉलोनी में कब्जा जमाए हुए थे।

प्रशासन ने ऐसे अवैध रूप से रह रहे लोगों को तत्काल आवास खाली करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि इस कॉलोनी में लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, साथ ही कुछ लोगों द्वारा यहां अनैतिक गतिविधियों के संचालन की भी आशंका जताई गई थी।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने सरकारी आवासों पर अवैध कब्जा जारी रखा या अनधिकृत रूप से रहना पाया गया, तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी से नगर में प्रशासनिक सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया है कि अब अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments