Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न


श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश


अयोध्या। आगामी 25 नवम्बर को श्रीराम जन्मभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन और ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, एडीएम (कानून व्यवस्था) इंद्रा कान्त द्विवेदी, एडीएम (वि./रा.) अमित कुमार भट्ट, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारीगण, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करें तथा अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि तक की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

जिलाधिकारी ने साकेत महाविद्यालय में बनाए जा रहे हेलीपैड और साकेत से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक के मार्ग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता हो, वहां बैरिकेडिंग और मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य तुरंत पूर्ण कराए जाएं।

बैठक में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर अतिथियों के प्रवेश, निर्धारित स्थल तक आगमन, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग सहित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें सौंपे गए कार्यों की तैयारी अभी से शुरू की जाए तथा श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments