Monday, May 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागंगा दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने सरयू घाटों का किया...

गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने सरयू घाटों का किया निरीक्षण


अयोध्या। गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सोमवार को शशांक त्रिपाठी एवं डॉ. गौरव ग्रोवर ने सरयू घाटों और राम की पैड़ी का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि गंगा दशहरा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने नगर निगम को घाटों पर लगातार सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा जलभराव और फिसलन जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और पर्व को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें। निरीक्षण के दौरान जयेंद्र कुमार, चक्रपाणि त्रिपाठी, योगानंद पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments