Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रमिकों के लिए एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रमिकों के लिए एडवाइजरी जारी


अयोध्या। लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सहायक श्रमायुक्त नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि श्रमिकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि बाहर कार्य करने वाले श्रमिकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एडवाइजरी में श्रमिकों को पूरे आस्तीन के सूती एवं हल्के रंग के कपड़े पहनने, सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढकने की सलाह दी गई है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबू पानी और आम का पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने तथा हल्का व पौष्टिक भोजन लेने को कहा गया है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने और दिन में दो-तीन बार स्नान करने की भी सलाह दी गई है।

श्रम विभाग ने नियोक्ताओं को निर्देश दिया है कि तेज धूप में श्रमिकों से कार्य न कराया जाए। कार्यस्थल पर छाया, ठंडा पेयजल और ग्लूकोज की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए तथा कार्य समय में बदलाव कर श्रमिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments