Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजलवानपुरा में जलभराव के स्थाई समाधान के लिए जुटा प्रशासन

जलवानपुरा में जलभराव के स्थाई समाधान के लिए जुटा प्रशासन


◆ तीन किमी लम्बाई पाइप लाइन बिछा कर, पम्पिंग सेट से खींचा जाएगा पानी


अयोध्या। रामनगरी के जलवानपुर मोहल्ले के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जलवानपुरा में विगत कई वर्षों से जलभराव की विकराल समस्या है। जब भी अतिवृष्टि होती है तो यहां के निवासियों का रहना दूभर हो जाता है। लोगों के घरों में पानी भर जाता है। घर के सामान पानी में तैरने लगते है। हर वर्ष लगभग कुछ इस प्रकार की तस्वीरें आती है। इस वर्ष भी दो बरसात के बाद लोगों के घरों में तीन-चार फुट तक पानी भर गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण इसके स्थाई समाधान की व्यवस्था कर रहा है। जलवानपुरा मोहल्ले से पम्पिंग सेट के माध्यम से यहां का पानी निकाला जाएगा। जल निकासी के लिए पाइपें डाली गई है। जिसका निमार्ण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। मण्डलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जलवानपुरा मोहल्ले का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने बताया कि जलवानपुरा की स्थिति ऐसी है कि यहां कई वर्षों से पानी भरता है। इसके निराकरण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा प्रोजेक्ट किया जा रहा है। लगभग तीन कि.मी. लम्बाई में दो समानान्तर पाईप लाइन लगा कर पम्पिंग सेट लगाकर स्थाई समाधान निकाला जाएगा। जिससे यहां का पानी लगातार निकलता रहे। इसका कार्य लगभग पूर्ण है दो तीन दिन में पाइप पूरे लग जाएंगे। उसके बाद जलभराव की स्थिति का स्थाई समाधान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments